जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र ने कहा कि- बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल आज भी जिंदा है

 


राजद ने राष्ट्रपिता की 156वीं जयंती को अहिंसा दिवस के रुप में मनाया

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती राष्ट्रीय जनता दल दुमका जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। गांधी मैदान स्थित बापू जी की आदमकद प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्रीजी के फोटो पर गुरुवार को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रधांजलि दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को आजादी दिलाई थी। उनका यह सिद्धांत आज भी चरितार्थ है। देश के सभी युवाओं को बापू के सिद्धांत को अपनाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर समाजिक न्याय के झंडे को मजबूत करने का संकल्प लिया। देश में साम्प्रदायिक शक्तियों के द्वारा सौहार्दपूर्ण सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और भारतीय संविधान पर हो रहे हमले पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल आज भी जिंदा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता जमील अख्तर, माणिक पंडित, अविनाश कुमार सिंह चंचल, राजेन्द्र गुप्ता, शेष यादव, नीरज कुमार, अमित वर्मा, रवि कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने