टावर पर चढ़ी महिला, गांव में मची सनसनी; पति के साहस से उतरी सुरक्षित

150 फीट ऊँचाई से महिला का रेस्क्यू, पति और पुलिस की सूझबूझ से बची जान 

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा

: लोहरदगा में शुक्रवार को एक अजीब वाकया सामने आया जब सोबरन टोली स्थित मोबाइल टावर पर एक महिला अचानक चढ़ गई। करीब 150 फीट की ऊंचाई पर चढ़ने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, महिला का अपने पति से घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद वह गुस्से में टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने महिला के पति को बुलाया और उसके समझाने-बुझाने पर महिला को नीचे लाने में सफलता मिली। महिला का पति खुद टावर पर चढ़ा और उसे सुरक्षित नीचे ले आया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस कारण से महिला ने अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।इस दौरान टावर पर महिला को देख ग्रामीण दंग रह गए और लोग जमकर चर्चा करने लगे। हालांकि, पुलिस और पति की तत्परता से किसी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने