सफाली युवा क्लब में सरपल्ली राधाकृष्णन जयंती धूमधाम से मनाई गई

जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर बिहार 


: सफाली युवा क्लब में भारतरत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाषण, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समाज में शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. फारूक अली क्लब अध्यक्ष ने की। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के तैलयचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “डॉ. राधाकृष्णन न केवल महान शिक्षक थे, बल्कि शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते थे। आज समाज को यह संदेश लेना चाहिए कि शिक्षा ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति है।” इस अवसर पर उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की पूर्व प्राचार्या डॉ सबिहा फैज , इनायतुल हयात, शाहिद, काजल, रूपा समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गुलअफशा परवीन ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने