भंडरा में प्रकृति पर्व करमा की धूम, मांदर की थाप पर झूमे लोग।

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद। ,भंडरा/लोहरदगा



:
  प्रकृति और संस्कृति के मिलन का पर्व करमा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सुबह से ही करमा गीत गुंजायमान रहे पर्व के मौके पर बहनों ने दिन भर उपवास कर संध्‍या में पारम्परिक तरीके से करम डाली का पूजन किया इस मौके पर पाहनों ने करम देव की कथा सुनाते हुए अच्छे कर्म करने पर जोर दिया। पर्व के अवसर पर मांदर की थाप और बांसुरी की सुरीली धुन पर सामूहिक लोक नृत्य का अदभुत समां बंधा। हालांकि अधिकतर स्थानों में डीजे की धुन रही छेत्र में सरना समिति के भवन परिसर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई भंडरा से शशिकांत उरांव (पिंटू),भौरो से जगजीवन उरांव, मुखिया सुमंति तिग्गा, उदरंगी से मुखिया परमेश्वर महली ने बताया करम डाली लाकर पूजन स्थल में प्रतिष्ठित किया गया कई गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही। कथा श्रवण कर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया मौके पर देर रात तक नृत्य और गीत का क्रम जारी रहा इधर प्रखंडों में भी करमा पूजा का उल्लास छाया रहा घरों में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई भंडरा के उदरंगी पंचायत, भौरो पंचायत, गडरपो पंचायत, सहित सभी गांवों में करमा का पर्व शांति हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया मौके पर युवतियों ने विधि-विधान के साथ करम डाली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की इसके बाद ढोल, मांदर और नागपुरी गीतों की धुन में लोग रात भर थिरकते रहे।


पुलिस प्रशासन भी रहे मुस्तैद।



प्रकृति पर्व करमा में भीड़-भाड़ और उत्सव के माहौल को देखते हुए, भंडरा के पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहे थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने कहा किसी तरह का अप्रिय घटना न हो शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस प्रशाशन चौकन्ना है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने