हिसरी में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


  :
जिले के हिसरी गाँव में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही अकीदत और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस निकाले जाने के दौरान पूरे माहौल में अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम गूंजता रहा। जुलूस के समापन अवसर पर इमाम हाफिज शाहजाद रज़ा ने हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की सीरत-ए-ज़िंदगी पर रोशनी डालते हुए कहा कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम ने हमेशा इंसानियत, अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने लोगों से समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।इस मौके पर हाफ़िज़ शाबान रज़ा, मौलवी सिराज, अब्दुल वहाब, मीर रिज़वान, मोहम्मद अरशद, मीर वलीउल्लाह, मीर वसीम, मुदस्सिर आलम, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, मीर यासीन, मीर आसिफ, मीर शमशेर, नाजिश हुसैन, इफ्तेखार, अमजद खान, चाँद हज़ाम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे मौजूद रहे। गाँव के लोगों ने भी इस मौके पर एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और आपसी मेल-जोल तथा एकता पर ज़ोर दिया।

Post a Comment

और नया पुराने