जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा
:लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली मुख्य सड़क पर शनिवार लगभग 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार,14 वर्षीय नाबालिग आयुष कुमार ने तेज़ रफ्तार बाइक चलाते हुए हीरही बस्ती निवासी बुजुर्ग जब्बार अंसारी पीछे से जोरदार टक्का मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना में बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उसी वक्त इत्तफाक से सबदर अंसारी वहां पहुंचे तो देखा और तुरन्त नजदीक में लक्ष्मी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि टक्कर की वजह से कई गहरे चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिक बच्चों द्वारा बिना लाइसेंस के के बाइक चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, आमजनों का कहना कि ऐसी लापरवाही पर परिजनों की भी जिम्मेदारी तय होगी।

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें