जागता झारखंड दुमका ब्यूरो
: काठीकुंड प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत में शनिवार को वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को पुराने निष्क्रिय बैंक खातों का केवाईसी कराने, नए बैंक खाते खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को जोड़ा गया।
शिविर में ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के महत्व तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस दौरान पंचायत की मुखिया दूरबीन किस्कू, ग्राम साथी दीपक मंडल समेत कई लोग मौजूद रहे।
आरबीआई और नाबार्ड के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों को बैंकों व डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे वित्तीय रूप से सशक्त हो सकें।


एक टिप्पणी भेजें