राज्य के मजदूरों का जीवन स्तर ऊंचा नहीं होगा, तब तक झारखंड का विकास संभव नहीं

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो


: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के बैनर तले शनिवार को दुमका परिषदन में जिला स्तर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश रंजन ने की। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए छोटेलाल बेसरा को कार्यकारी अध्यक्ष, निरंजन मंडल को जिला महामंत्री और राजीव गुप्ता को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में इंद्रकांत यादव, अरुण यादव तथा सुधीर कुमार पाल का चयन किया गया। जयकांत मंडल को सहायक मंत्री, देवीलाल किसकू को जिला कोषाध्यक्ष और सुनील मंडल व सुशील राय को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के महामंत्री राजकुमार यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य के मजदूरों का जीवन स्तर ऊंचा नहीं होगा, तब तक झारखंड का विकास संभव नहीं है। जिला महामंत्री ने कहा कि मजदूरों का पलायन रोकना सबसे बड़ी चुनौती है, इसके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने होंगे। संगठन मंत्री ने कहा कि मजदूरों को संगठित कर पंजीकरण कराना जरूरी है ताकि उन्हें अधिकार एवं सुरक्षा मिल सके। उपाध्यक्षों ने कहा कि पंजीकरण से मजदूरों के परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा मिलती है।बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने