नाला में मारपीट का मामला पहुंचा थाना, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

 जागता झारखंड ब्यूरो जामताड़ा


 
: नाला प्रखंड के बजरंगबली चौक (आमबगान) के समीप सोमवार को हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने नाला थाना में लिखित आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्रथम पक्ष की ओर से चकनयापाड़ा निवासी रीता कुमारी, पति जितेन राउत ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने पति के साथ प्रखंड कार्यालय से बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज कर पंचायत क्षेत्र लौट रही थीं। इसी दौरान पूर्व नियोजित साजिश के तहत छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पास से नकद राशि भी छीन ली। इस मामले में नाला थाना में कांड संख्या 42/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, द्वितीय पक्ष के विश्वनाथ मिर्धा, पिता अदालत मिर्धा ने भी थाना में अलग से लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। इस संबंध में कांड संख्या 43/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित सारण, नाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटूल झा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल जितेन राउत का हालचाल लिया। इसके बाद थाना पहुँचकर थाना प्रभारी से घटना के बारे में जानकारी ली। मामले को लेकर थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुए हैं और काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने