झामुमो की बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जफर इक़बाल बने प्रखंड अध्यक्ष व शाहनवाज अंसारी उपाध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:  09 सितम्बर 2025 को झामुमो (JMM) प्रखंड लोहरदगा के ग्राम राहत नगर, जिला लोहरदगा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सतिम टोप्पो,जिला सचिव बबलू खान ने की, जिसमें संगठनात्मक विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जफर इक़बाल को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष तथा शाहनवाज अंसारी को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।


कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष अहद खान, नगर सचिव मोनू अली, सचिव निरंजन एक्का, सह सचिव सुनील उरांव, जावेद कुरैशी, अफसर अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी को और अधिक प्रबल बनाना था। साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी तथा संगठन के विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की गई।


नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देंगे और अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक ने सामूहिक एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को और भी प्रबल किया। यह आयोजन प्रखण्ड स्तर पर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने