झामुमो जिला समिति की बैठक : कार्यकर्ताओं ने की संगठन मजबूती पर चर्चा

कार्यकर्ता पार्टी व संगठन के रीढ़ हैं : मोज्जमिल अहमद  


जागता झारखंड विशेष संवाददात मंसूर अंसारी लोहरदगा


:
लोहरदगा शहर के जिला कार्यालय में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद की अध्यक्षता में हुई। मौके पर बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला सचिव अनिल उरांव, महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, महिला नेत्री नीरू शांति भगत मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कमेटी के माध्यम से गठित पंचायत कमेटी, नगर कमेटी के माध्यम से गठित वार्ड कमेटी एवं अन्य मोर्चा के जिला समिति के माध्यम से गठित प्रखंड कमिटी की समीक्षा किया गया। जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी व संगठन के रीढ़ हैं। उन्होंने नगर, प्रखंड एवं अन्य जिला समिति के कमेटी के माध्यम से गठित पंचायत, वार्ड एवं प्रखंड कमेटी को निर्देश देते हुए त्वरित संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है और संगठन के कार्य एवं सरकार के कार्य से प्रभावित होकर युवा की टोली लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं। मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव, महिला जिला अध्यक्ष, महिला नेत्री नीरू शांति भगत, झामुमो जिला प्रवक्ता मंसूर अंसारी एवं अन्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किया। वही मौके पर उपस्थित झामुमो जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद को जिला भर से आए विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने अपने प्रखंडों के भिन्न भिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसपर जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात हुआ जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जिला एवं प्रखंडों के जो भी अधिकारी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर किसी भी तरह के लिपा पोती या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते है तो झारखंड सरकार वैसे भ्रष्ट अधिकारियों पर नजर बनाए हुए है और उनपर सख्ती से करवाई की जाएगी। साथ ही वैसे भ्रष्ट अधिकारियों पर नजर बनाए एवं सरकार तक भ्रष्ट अधिकारियों की सूचना पहुंचाने का भी निर्देश प्राप्त हुआ है। साथ ही आ रही तमाम समस्याओं पर जल्द ही निदान पर पहल करने की बात जिला अध्यक्ष के द्वारा कही गई। मौके पर केंद्रीय सदस्य तिवारी उरांव, जिला सचिव अनिल उरांव, जफर इकबाल, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, कुडु प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम, कैरो प्रखंड अध्यक्ष सजाद अंसारी, लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा उरांव, पेशरार प्रखंड अध्यक्ष अरविंद उरांव, किस्को प्रखंड अध्यक्ष विनेश कुमार गुप्ता, अहद खान, राजेश्वरी भगत, मंसूर अंसारी, मोनू, सरस्वती कच्छप, संतोष उरांव, शाकिर अंसारी, अख्तर अंसारी, सतीम टोप्पो, फातिमा परवीन, सरिता भगत, शाहिद अंसारी, इसरार अहमद, बालमुकुंद लोहरा, श्यामनंदन लोहरा, नसीम मिरदाहा, साकिर हुसैन, बुधुवा उरांव, हसनैन आलम, लक्छमण लोहरा, बुधुवा उरांव, सद्दाम खान, मारवाड़ी उरांव, खुर्सिद अंसारी, मारकुस कुजूर, इस्तियाक अंसारी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने