मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति कुडू का पुनर्गठन, भव्य दुर्गा पूजा व कलश यात्रा की तैयारी

जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा


:
मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़ कुडू की बैठक ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और शांति पूर्ण माहौल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भव्य कलश यात्रा और भंडारा करने पर भी सहमति बनी। समिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें परमेश्वर ठाकुर को महामंत्री चुना गया, जबकि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजू उरांव को सौंपी गई। विकास कुमार साहु को सचिव, नितेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार और आर्यन पासवान को उपाध्यक्ष, अजय शर्मा और बिट्टू कुमार को उप सचिव तथा चन्दन कुमार और आशीष मोदी को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में समिति के संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया, जिनमें शुभम मोदी, अमरेश अग्रवाल, राजू रजक, अरविंद कुमार, अनिल प्रसाद, संजय शाहा, अवधेश प्रसाद, चतुर साहू, रवि कुमार, सुदामा प्रसाद, राहुल चौधरी, कृष्णा सोनी, डॉ. रोहित मधुर, ओमकार प्रसाद, सीताराम प्रसाद, नागेंद्र साहु सहित अन्य कई वरिष्ठ जन शामिल हैं। वहीं समिति के व्यवस्थापक मंडल में सूरज ठाकुर, प्रकाश पासवान, देव कुमार, शुभम कुमार, मनमीत कुमार, गौरव पासवान, अजय सिंह, दिलीप गुप्ता, सुगंध कुमार, सिंकु साहु सहित कई युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकजुटता और सहयोग से उत्सव को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने