लोहरदगा में सड़क हादसा, अज्ञात बोलेरो की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल

जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा


: लोहरदगा में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह घटना लोहरदगा-कूड़ु मुख्य मार्ग पर पतरा टोली के पास घटी, जहां पैदल जा रहे 65 वर्षीय रामेश्वर उरांव को अज्ञात बोलेरो वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ बहन के घर जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद बोलेरो वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल वृद्ध को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और हालत चिंताजनक बनी हुई है। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फरार बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मदद प्रदान की जाए। यह सड़क हादसा एक बार फिर यातायात नियमों और तेज रफ्तार वाहनों की खतरेनाक स्थिति को दर्शाता है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन दुर्घटना स्थल पर गश्त और निगरानी बढ़ाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

और नया पुराने