मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को दिया निमंत्रण।

महासम्मेलन न सिर्फ सफल होगा बल्कि समाज की तरक्की का द्वार खोलेगा:हाजी जबरूल अंसारी 


जागता
झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा

: लोहरदगा जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारी हाजी अब्दुल जब्बार के अगुवाई में जिलाध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी साहब के नेतृत्व में रांची पहुंच कर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जनाब मंजूर अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष जनाब आबिद अली साहब,राष्ट्रीय महासचिव सगीर अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जनाब अनवर अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जनाब अमानत अली साहब को 14 सितंबर को लोहरदगा में होने वाले मोमिन कॉन्फ्रेंस के ऐतिहासिक महासम्मेलन में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया। मौके पर सभी पदाधिकारियों ने महासम्मेलन में शामिल होने हेतु आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि लोहरदगा में होने वाले जिला स्तरीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के सम्मेलन में अवश्य शामिल होंगे। इस बीच केंद्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु लोहरदगा के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सम्मेलन के माध्यम से मोमिनों के हक और हुकूक तथा उनको अधिकार मिले इसके लिए लोहरदगा के साथ-साथ पूरे राज्य और देश के मोमिनों का आवाज बनेंगे। वहीं संयोजक हाजी अब्दुल जब्बार ने कहा कि लोहरदगा जिला में आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महासम्मेलन न सिर्फ सफल होगा बल्कि समाज की तरक्की का द्वार खोलेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी, यूथ अध्यक्ष ऐनुल अंसारी, जिला वरीय उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, जिला उपाध्यक्ष हातिम अंसारी, जिला महासचिव रौनक एकबाल मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने