जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू
: कुडू प्रखंड के सुन्दरु गाँव स्थित मैगजीन मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। इसमें कुल 24 टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच फुटबॉल क्लब हिरही और फुटबॉल क्लब टिको के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन संघर्ष किया और मैच का रोमांच अंत तक बना रहा। अंततः पेनल्टी शूट आउट में फुटबॉल क्लब हिरही ने 1-0 की बढ़त बनाकर खिताब अपने नाम किया। वहीं तीसरे स्थान पर फुटबॉल क्लब मेलानी और चौथे स्थान पर केकेआर सुन्दरु की टीम रही। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की मेहनत और जज़्बे ने साबित किया कि गाँव-गाँव में खेल की अपार प्रतिभा छिपी हुई है। आयोजन समिति ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुडू थाना के सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह रोज़गार और जीविका का सशक्त माध्यम भी बनता जा रहा है। खिलाड़ी अगर लगन और मेहनत से खेल को अपनाएँ, तो वे अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ-साथ देश और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकते हैं।विशिष्ट अतिथि रवि कुमार साहू ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर आज कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को मंच उपलब्ध कराते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।कार्यक्रम के अध्यक्ष रमीज खान, सचिव वहीद राय, कोषाध्यक्ष वाजीद खान, सरफराज खानअसलम खान , सफरोज अंसारी, नियामत अंसारी, दिलीप उरांव, आरीफ अंसारी, मोखतार राय , जमीन दाता ,सुनील कुमार, फरीद खान, तोहीद खान ,गुलशेर खान ,सईद राय, सहजहान अंसारी, मोजीब अंसारी, अकरम राय ,रिन्कु राय, ईरसाद राय, ईमरोज अंसारी, अलीसेर खान, इजहार खान, समीर खान ,जामुल खान ,तबरेज शाह, सुवेब ,वकील खान ,मंजुर सलमान, सुलेमान अंसारी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजन समिति और हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। गाँव के लोगों ने उत्साहपूर्वक इस टूर्नामेंट का आनंद लिया और खिलाड़ियों की हौसलाअफ़ज़ाई की। अंत में सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने पुनः जोर देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को केवल शौक के तौर पर न लें, बल्कि इसे करियर और जीविका का साधन बनाने का प्रयास करें। खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास लाता है, जो सफलता की कुंजी है।

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें