उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:
उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. ताराचंद ने बुधवार को ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण किया और निर्वाचन कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा हुई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति, मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।


डॉ. ताराचंद ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाने में पूर्ण सहयोग दें, ताकि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को सफल बनाने में भी दलों की सक्रिय भूमिका को आवश्यक बताया गया।


उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर ने निर्वाचन संबंधी बिंदुओं को विस्तार से रखा और संबंधित दिशा-निर्देश साझा किए। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने भी निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता व सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार सार्वजनिक रूप से साझा किए।


निरीक्षण और बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, सुचारु तथा विश्वसनीय बनाना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ईवीएम की सुरक्षा एवं पारदर्शी उपयोग के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि सभी राजनीतिक दल मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करेंगे और मतदाता सूची सुधार से लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने तक के हर प्रयास में सहभागी बनेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने