महिलाए हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं- राधा तिर्की
जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद ,भंडरा/लोहरदगा :जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक बड़ी ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने की। इस अवसर पर झामुमो महिला मोर्चा के महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, झामुमो के केंद्रीय सदस्य अख्तर अंसारी, तिवारी उरांव, महिला मोर्चा के सह सचिव फातमा परवीन, झामुमो प्रवक्ता मंसूर अंसारी विशेष रूप से मौजूद थे। संगठन को और मजबूती देने तथा महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भंडरा प्रखंड झामुमो महिला मोर्चा कमिटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अनीता पन्ना, उपाध्यक्ष मनियारो उरांव, अनीता उरांव, सचिव सुनैना उरांव, सहसचिव सचमिला कुमारी, कोषाध्यक्ष सूरजमुनी उरांव एवं सदस्य में अंगनी उरांव, दयामनी उरांव, झीबी उरांव का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य राधा तिर्की ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में लोगों को उनका हक और अधिकार मिल रहा है। राज्य की महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार आपके द्वार तक पहुंच रही है। समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्य काल में महिलाएं सशक्त और आत्म निर्भर हो रहीं हैं। सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं पारित की है। सरकार ने मंईयां सम्मान योजना लागू कर माता और बहनों के खाते में प्रतिमाह दो हजार पांच सौ रूपए दे रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड आज तेजी से विकास की राह पर है। हमारी सरकार ने महिलाओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। चाहे सखी मंडल की मजबूती की बात हो, छात्रवृत्ति योजनाएं हों या ग्रामीण विकास कार्य, हेमन्त सरकार ने धरातल पर काम कर दिखाया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम संगठन के माध्यम से हर घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करें।
प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने कहा।
झामुमो की रीढ़ हमेशा से गांव और गरीब रहे हैं आने वाले दिनों में महिला मोर्चा गांव-गांव जाकर संगठन को और मजबूत करेगा और हेमन्त सरकार की उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाएगा। बैठक में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और हेमन्त सरकार के पक्ष में नारे लगाए। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, सचिव मड़वारी उरांव, अनीता पन्ना, तैयब खान, तबरेज अंसारी, अनीता कुमारी, अंगनी उरांव, सचमिला कुमारी, दयामनी उरांव, मोबारक अंसारी, कल्याण पन्ना, सुहैल अमीन, महमूद अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें