संगठन मजबूती को लेकर झामुमो ने की बैठक

 


उधवा संवाददाता जागता झारखंड : उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत आलम पेट्रोल पंप के निकट आम बगान में बुधवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबूआ की अध्यक्षता में पंचायत कमिटी एवं संगठन मजबूती को लेकर एक बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह,युवा मोर्चा जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो.मारूफ उर्फ गुड्डू, सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय समिति सदस्य संजीव सामू हेंब्रम,जिला प्रवक्ता राजा राम मरांडी,केंद्रीय समिति सदस्य सुरेन्द्र पासवान, बबलू मिश्रा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा शामिल हुए। मंच का संचालन नेहरूल इस्लाम ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि उधवा प्रखंड में युद्ध स्तर पर विकास कार्य हो रहा है। कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के अंतिम छोर तक विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजना पहुंचाने का कार्य कर रहे है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके पद एवं जिम्मेदारी को विस्तारपूर्वक बताया। मौके पर प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल,कोषाध्यक्ष अब्दुल शेख,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,जिला सह सचिव काजू मल्लिक, मो.इब्राहिम शेख,कीनू सोरेन,अनवारूल हक,आलमगीर बादल,जहांगीर अली,हफीजुर रहमान,सबिना यासमिन,फरान शेख,अली कमीशन,सकल हेंब्रम,मोहन ठाकुर,यासिन शेख,मसीउर रहमान,टीपू सुल्तान,मो.ताजदार,रफीक शेख,जैनुल आबेदीन,हारून रशीद,अशरफ अली,अब्दुल मोबिन,गुलाब शेख,आलम शेख सहित अन्य मौजूद थे

Post a Comment

और नया पुराने