लोहरदगा में कंवलजीत सिंह बने ट्रक ओनर एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, जिले में खुशी का माहौल"

जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी 


: लोहरदगा में झारखंड लोहरदगा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन, झारखंड ट्रक एसोसिएशन विमरला एवं लोहरदगा-गुमला ट्रक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में कंवलजीत सिंह के निर्वाचन पर जिले में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष शकील अख्तर और जिला सचिव संजय विश्वकर्मा ने कंवलजीत सिंह को हृदय से बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। साथ ही एसोसिएशन की समिति में शामिल रोहित अग्रवाल, मुद्रिका यादव, रहमत अंसारी और अभय सिंह समेत सभी पदाधिकारियों को भी बधाई दी गई।


संजय विश्वकर्मा ने कहा कि कंवलजीत सिंह एक सुलझे हुए, ईमानदार और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में ट्रक ओनर एसोसिएशन निश्चित रूप से मजबूत होगा और संगठन की आवाज़ और प्रभाव और अधिक सशक्त रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि ईमानदार नेतृत्व किसी भी संगठन की असली ताकत होता है और कंवलजीत सिंह के अध्यक्ष बनने से एसोसिएशन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।


भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच, जनजाति सुरक्षा मंच और सामाजिक विचार मंच लोहरदगा की ओर से भी कंवलजीत सिंह और पूरी समिति को शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने आशा जताई कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में ट्रक मालिकों की समस्याओं का समाधान होगा और संगठन जिले व राज्य में और अधिक सक्रिय तथा प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने