24 घंटों के अंदर उखड़े पीसीसी एवं बिखरे फेवर ब्लॉक ईंट को किया गया दुरुस्त।
जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद,भंडरा/लोहरदगा
: जागता झारखंड अखबार में प्रकाशित खबर का तत्काल प्रभाव दिखा ग्रामीण विकास विषेश प्रमंडल से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक तृतीय चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवास के बगल में बने पीसीसी मार्ग एवं फेवर ब्लॉक की खराब स्थिति पर रविवार को प्रकाशित खबर के बाद ग्रामीण विकास विषेश प्रमंडल हरकत में आ गया। तीन महीने पहले बनी इस सड़क पर गड्ढे हो गए थे साथ ही मार्ग के साइड में लगे पेवर ब्लॉक ईट इधर उधर बिखर गया था। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खबर छपते ही विभाग ने मौके पर टीम भेजी। 24 घंटों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दो दिनों में मार्ग पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें