बरसात के दिनों में नरख बना अकाशी रोड स्टेशन परिसर।

जलजमाव से यात्री सहित स्कूल के छात्रों के बढ़ी परेशानी। 


जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद।भंडरा/लोहरदगा

: स्टेशन परिसर में जलजमाव से प्लेटफार्म पर जाने में यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। परिसर में एक फीट तक गन्दे पानी का जमाव होने से महिला पुरुष यात्रियों को हेलकर जाना पड़ता हैं किंतु बच्चों को स्टेशन पर ले जाने में ज्यादा परेशानी यात्री को उठाना पड़ता है रेल अधिकारियों के उदासीनता के कारण अकाशी स्टेशन पर बरसात शुरू होने के साथ जलजमाव की स्थिति प्रत्येक साल उत्पन्न हो जाता है स्टेशन परिसर से जलनिकासी के लिए अब तक रेलवे द्वारा ठोस व्यवस्था नही किया जा सका है दशकों पहले जलनिकासी के लिए बनाए गए नाला ध्वस्त हो चुका है जलनिकासी के मुख्य नाला रेलवे पुलिया के नीचे होकर गुजरती है। रेल के दोहरीकरण के समय पुलिया के नीचे सीमेंट का जमाव का भाग नीचे में आज भी विद्यमान है। पुलिया की सफाई आज तक रेलवे द्वारा पूर्ण रूप से नहीं कराया जा सका है। फलस्वरूप जल निकासी कम मात्रा में हो पाता है। स्टेशन स्थित ग्रामीणों का कहना है जलनिकासी की व्यवस्था इंजीनियरिंग सेक्शन का दायित्व है। रेल अधिकारी स्टेशन परिसर में जलजमाव की समस्या से अवगत है।

स्टेशन के करीब है सरकारी स्कूल, छात्रों को झेलना पड़ रहा विभाग का लापरवाही।

रेल यात्रियों को इस जलजमाव से काफी झूझना पड़ ही रहा है साथ ही स्टेशन के जस्ट सामने चल रहा सरकारी मध्य विद्यालय के छात्रों को भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण मंजूर अंसारी, मोबारक अंसारी सहित स्टेशन परिसर में दुकानदारों का कहना है कि आय दिन जापलजमाव के कारण लोग मोटरसाइकिल से गिरते रहते है छात्र छात्राओं के भी वाहन चलने से ड्रेस पर गंदे पानी का छींटा पड़ता है तो कभी यात्री के सुविधा के लिए चल रहे ऑटो का चक्का फंस जाता है वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग को शख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि विभाग इस समस्या को जल्द दूर करे नहीं तो हमलोगों को मजबूरन रोड पर आना होगा।

Post a Comment

और नया पुराने