शिक्षक है जीवन के सबसे अहम गुरु : समीर उरांव

जागता झारखंड संवाददाता नवाज खान, कुडू 


5 सितंबर, शुक्रवार को बिरसा ग्लोबल स्कूल, लावागाईं में शिक्षक सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत माता, मां सरस्वती, बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्वागत गीत व नृत्य से हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव तथा विशिष्ट अतिथि आयोग की सदस्य सुश्री सुखी उरांव, भाजपा महामंत्री कृष्णा मोदी, कुडू भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सरजू कुमार साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री उरांव ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे ही हमें दिशा दिखाकर जीवन में सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। आज भारत के विद्यार्थी विदेशों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उसका श्रेय शिक्षकों को ही है। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर संजय कुमार, प्रिंसिपल पूर्णिमा देवी व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की विशेष उपस्थिति रही। संचालन शिक्षिका कलशमुनी ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने