महिला वर्ग के लोग नहीं होंगे शामिल, आतिशबाजी और पानी पाउच पर भी रोक।
जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद, भंडरा/लोहरदगा
: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी अनुशासन और पारंपरिक अंदाज में मनाया जा रहा है शुक्रवार को प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में 7 बजे से 12 बजे तक निकाला जाएगा। वही भंडरा प्रखंड स्तरीय जुलूस दोपहर 2 बजे नौडीहा चौक से रवाना होकर मसमानो मोड़ होता हुआ वापस मस्जिद ए कादरिया पहुंचेगा यहां परचम कुशाई फातिया खानी की रस्म पूरी होगी।
जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अंजुमन इस्लामिया की अपील।
जुलूस में आने वाले लोगों से अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमिटी भंडरा और रजा नगर भंडरा की सभी लोगों से अपील कि है पारंपरिक वेशभूषा में आएं जुलूस में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक है कमेटी ने कहा कि महिला वर्ग को जुलूस में शामिल नही किया जाएगा आतिशबाजी और पानी पाउच का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें