ऑनलाइन गेम की लत : बर्बादी की ओर,

 जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा


: अंजुमन इस्लामिया हीरही के सदर और सेकेट्री ने आज की तारीख में युवाओं के बढ़ते मोबाइल गेम के रुझान पर चिंता जताई।दोनों ने समाज के अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि नई पीढ़ी को ऑनलाइन गेम की लत से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। उनका कहना है कि पढ़ाई लिखाई और कैरियर निर्माण के समय में बच्चों के बीच मोबाइल खतरनाक रूप से बढ़ रहे हैं, शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

सदर ने कहा कि बच्चे अधिकतर समय पढ़ाई के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर बर्बाद कर रहे हैं और इससे समाज में अनुशास, स्वास्थ्य और मानसिक तनाव जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं। सचिव ने बताया कि हाल के दिनों में कई उदाहरण देखने को मिले हैं,जहां छोटे बच्चे और किशोर वर्ग घंटों गेम खेलने में उलझे रहते हैं, जिससे माहौल और सामाजिक सम्बन्ध भी प्रभावित हो रहे हैं।

। अंजुमन ने प्रस्ताव रखा कि गांव ऑर मोहल्लों में सामूहिक रूप से बैठकें कर इस समस्या पर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने माता पिता से आग्रह किया कि वे बच्चों पर निगरानी करें और पढ़ाई,खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी रुचि बढ़ाएं।उनका स्पष्ट कहना था कि अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ी शिक्षण और सामाजिक मूल्यों में पिछड़ सकती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने