जागता झारखंड ब्यूरो दुमका। इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कर यूनियन दुमका ने प्रवासी एवं स्थानीय मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी दुमका से अनुमति मांगी है। यूनियन द्वारा 08 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे बड़यारी, शिशु बागान, भुरकुंडा पंचायत में एक विशाल आम सभा आयोजित करने का प्रस्ताव है।यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि इस सभा का उद्देश्य मजदूरों को उनके संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराना, शोषण रोकना, बिचौलियों से बचाव और केंद्र-राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। साथ ही, मजदूरों की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर शांतिपूर्ण चर्चा होगी।यूनियन ने आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और कानून के दायरे में होगा। अनुमति मिलने पर हजारों मजदूरों के शामिल होने की संभावना है, जो क्षेत्रीय श्रमिक आंदोलन को नई दिशा दे सकता है।
इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कर यूनियन ने अनुमंडल पदाधिकारी से आमसभा की मांग की, प्रवासी श्रमिकों के हित में बड़ा आयोजन प्रस्तावित
जागता झारखंड
0



एक टिप्पणी भेजें