पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

 


जागता झारखंड ब्यूरो साहिबगंज। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 98/24 के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शोभानपुर डेरा निवासी सुभाष यादव, तालबन्ना निवासी सियाराम यादव शामिल है। बताया गया कि इनपर बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 195(1), 115(2), 117(2), 126(2), 127(2), 112(1), 132, 221, 224, 351(2), 352, एवं 61(2) के तहत संगीन आरोप दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने