प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पहाड़िया जन जाति, उत्कृष्ट किसान एवं फौजी हुए सम्मानित

 



जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव बुधवार को अपने औद्योगिक प्रतिष्ठान जोकमारी महादेवगंज में पहाड़िया आदिम जनजाति उत्कृष्ट किसान, शहीद व सैनिक परिवारों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणों को सम्मानित किया। इसके पहले अपने प्रतिष्ठान में शिल्पकार विश्वकर्मा बाबा का पुरोहित की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख शान्ति की कमाना की। तत्पश्चात पहाड़िया जन जाति पुरुष व महिला, उत्कृष्ट किसान, फौजी जवान एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं फूल माला पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 1950 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म गरीब एवं मेहनतकश परिवार में हुआ था। अपने लगन, संघर्ष और देश प्रेम का जुनून के कारण आज भारत जैसे महान देश के प्रधानमंत्री बने हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर ऐसे ही संघर्षशील लोगों को सम्मानित करना सही माने में उनका जन्म दिन मानना सार्थक है।कहा नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन को इस बार केंद्र और भाजपा शाशित राज्य सरकारें जनता के लिए विकास पर्व में बदलने जा रही है।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा स्वास्थ्य शिक्षा महिला सशक्तिकरण आदिवासी कल्याण रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।वही उनके जन्मदिन पर केक बजरंगी यादव एवं पहाड़िया आदिम जनजाति के साथ मिलकर काटा। अपने प्रतिष्ठान में फलदार पौधा एवं फूल पौधा भी उनके जन्मदिन पर गणमान्य लोगों के द्वारा लगाया गया।वही आज मूक बधिर विद्यालय साहिबगंज के दिव्यांग बच्चों, वृद्धा आश्रम साहिबगंज के असहाय बुजुर्गों को , नेत्रहीन स्पैटिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय साहिबगंज में आदिम जनजाति पहाड़िया वनवासी दिव्यांग बच्चों को अंग वस्त्र के साथ सम्मान एवं काट काटकर जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह व प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन का कार्य राजेश यादव ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने