लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धनीगोड़ा ग्राम में "आदि कर्मयोगी अभियान" पर आयोजित ग्राम सभा में उपायुक्त हुए शामिल

 



जनजातीय विकास को लेकर योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, उपायुक्त ने ग्रामीणों से किया संवाद



जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: आंकाक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा के बड़ाघघरी अंतर्गत धनीगोड़ा ग्राम में "आदि कर्मयोगी अभियान" के तहत एक भव्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त पाकुड़ श्री मनीष कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इस विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और ग्राम स्तरीय संस्थानों को सशक्त बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं को जाना तथा उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने बताया कि ग्राम की पहचान की गई योजनाओं को आगामी 2 अक्टूबर को प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा में पारित किया जाएगा। उन्होंने धनीगोड़ा ग्राम के नजरी नक्शे की तैयारी की सराहना की और कहा कि यह पहल जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकास की गति को तेज करने में मील का पत्थर साबित होगी। सभा में उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास से जुड़ी योजनाओं जैसे 60 वर्ष के उम्र से ज्यादा सभी व्यक्तियों का VAP में 06 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सर्वे करना। दिसम्बर माह में आयोजित ALIMCO के द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविर में सर्वे किए गए ग्रामीणों को कैम्प में लाना। धोती, साड़ी एवं लुंगी का शतप्रतिशत वितरण करना। अबुआ स्वास्थ्य कार्ड योजना से छुटे हुए सभी योग्य लाभुकों को अच्छादित करना।सभी PDS डीलर, प्रज्ञा केन्द्र, मुखिया, पंचायत सचिव, JSLPS कर्मी एवं शिक्षक द्वारा लाभुकों को मोबीलाईज करना। NTEP राष्ट्रीय टी०वी० उन्मुलन पोग्राम के अन्तर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा 11 टी०वी० मरीज को गोद लेना।सभी मुखिया एवं अन्य के द्वारा 02 टी०वी० मरीज को गोद लेना। कालाजार छिड़काव कैम्प में वितरित मच्छरदानी को लगाते हुए फोटो भेजना। सभी स्कूलों में 15 वित्त आयोग योजना से हेण्ड वॉस करना।सभी स्कूलों में प्रधानध्यापक द्वारा कमोड शौचालय निर्माण करना, साइकिल वितरण। गांव के सभी घरों के सामने बोरा डस्टबिन रखना।आदि कर्मयोगी में चयनित गाँव में वृक्षारोपण, विलेज ऐक्शन प्लान का निर्माण करना, गांव विजिट के दौरान गाँव का नजरी नक्सा रिसोर्स मैप, एसेट तैयार करने पर भी चर्चा की गई और उनकी प्रगति की समीक्षा की गई।ग्राम सभा में भाग लेने वाले सभी लोगों ने जनजातीय सशक्तिकरण की इस पहल की सराहना की और विकास की योजनाओं में भागीदारी के लिए सभी ग्रामीणों को शपथ दिलाया गया। ग्राम सभा में प्रमुख रूप से प्रखंड कल्याण/कृषि पदाधिकारी के.सी. दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, ग्राम पंचायत सहायक राजेन्द्र हांसदा, ग्राम लीडर विल्सन पहाड़िया, रूपेण मालतो, जेम्स मालतो, देवा पहाड़िया, दानियाल पहाड़िया, सिलास मालतो, चार्लीस मालतो, पतरस मालतो, सुनीता हांसदा के साथ जल सहिया, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस की दीदियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने