मोहुलपहाड़ी पंचायत भवन स्थित एक आवास में संगठन सृजन अभियान की बैठक, संगठन के विस्तार पर जोर

 



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- 

शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के मोहुलपहाड़ी पंचायत भवन स्थित एक आवास पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन अभियान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष स्टीफेन बेसरा की अध्यक्षता में गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए एआईसीसी सचिव सूरज कुमार ठाकुर, जिला पर्यवेक्षक प्रभारी बृजेंद्र प्रसाद सिंह व रिजवान अंसारी, प्रदेश सचिव अरबी खातून शामिल हुए। कार्यक्रम शुरुआत के पूर्व मुख्य अतिथियों को आदिवासी रीति रिवाज से सम्मानित करने के साथ हुई।


बैठक में पार्टी संगठन को पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड जिला स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में आए सूरज कुमार ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से जुड़ाव ही संगठन की असली शक्ति है। इस क्रम में वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं से मिलकर राय ली जा रही हैं कि किस तरह से बदलाव चाहते हैं उस पर बात चल रहा हैं। इस अभियान के तहत पूरे देश भर में यह कार्यक्रम कर रहे हैं। राय लेकर किसी एक को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने तथा नए चेहरों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

आगे कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना होगा, ताकि पार्टी की नीतियां और विचार आमजन तक पहुंच सकें।

 मौके पर जिला अध्यक्ष महेशराम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल, जिला प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, जिला महासचिव अरविंद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस पोलूस मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष स्टीफेन बेसरा, प्रखंड मीडिया प्रभारी गौरव कुमार सिंह, एडवोकेट शमशाद अंसारी, शहीद अंसारी सहित अन्य महिला पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने