शिकारीपाड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया सुमिधान हत्याकांड, पोता गिरफ्तार

 


जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:-

शिकारीपाड़ा पुलिस ने जमीन विवाद में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना शुक्रवार सुबह मंझलाडीह करमटोला गांव में हुई, जहां 63 वर्षीय सुमिधान हांसदा की हत्या कर दी गई थी।


24 घंटे में हत्या कांड का खुलासा

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के नाती के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तथा एसडीपीओ विजय कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा समेत कई अधिकारी शामिल थे।


पोते ने कबूला गुनाह

जांच के दौरान मृतका के पोते होपोनटा हेम्ब्रम उर्फ जलपा हेम्ब्रम पर शक गहराया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दादा-दादी संपत्ति का पैसा देने से इनकार करते थे और उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे। इसी रंजिश में उसने गुस्से में आकर दादी की हत्या कर दी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद हुआ।


जेल भेजा गया आरोपी

गंभीर अपराध का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

Post a Comment

और नया पुराने