रानीश्वर प्रखंड में कांग्रेस संगठन सूजन अभियान को लेकर बैठक ।



जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका। 

 उप–राजधानी दुमका अंतर्गत रानीश्वर प्रखंड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन सूजन अभियान के तहत रखी गई थी।  


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पहुँचे सूरज सिंह ठाकुर तथा धनबाद से आए रियाज अंसारी ने संगठन सूजन अभियान की रूपरेखा विस्तार से बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन को गाँव–गाँव और प्रखंड स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।  


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजा मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष मानू खा, शेख रियाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को गति देने के लिए अपने विचार रखे।

Post a Comment

और नया पुराने