गांगुपारा में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने मुखिया से कराया उद्घाटन

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा

: लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड के ग्राम गांगुपारा में लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। महीनों से गांव का ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण न केवल पढ़ाई-लिखाई बाधित हो रही थी, बल्कि ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों और आवाजाही में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने करम पर्व को देखते हुए इस समस्या के समाधान की मांग सांसद सुखदेव भगत से की। ग्रामीणों का कहना था कि पर्व-त्योहार के समय बिजली उपलब्ध रहने से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में आसानी होगी। लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद सुखदेव भगत ने सार्थक पहल की और गांगुपारा में नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद की उपस्थिति में पंचायत के मुखिया द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सांसद सुखदेव भगत सदैव जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और आमजन को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही उनका संकल्प है।
इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे जिनमें सतीश उरांव, प्रदीप उरांव, प्रमोद उरांव, किशन उरांव, सुशील उरांव, मनीष उरांव, मुकेश उरांव, रोहित उरांव, महेंद्र उरांव, निखिल उरांव, नूर मोहम्मद अंसारी, संदीप उरांव, फूल मनी उरांव, निखिल बाखला, निर्मला कुमारी और सीता मुनि कुमारी शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने