जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला):- घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय घाघरा में सोमवार को 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच 150 साइकिलों का वितरण किया गया।
साइकिल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी कल्याण पदाधिकारी गणेश राम के कर-कमलों से की गई। राजकीय मध्य विद्यालय सारंगों, राजकीयकृत उच्च विद्यालय ईचा एवं मध्य विद्यालय घाघरा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान गणेश राम ने विद्यालय परिसर में तैयार हो रहे मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि भोजन में हरी सब्जी, उबला हुआ अंडा सहित अन्य सामग्री शामिल थी। पदाधिकारी ने भोजन की व्यवस्था को संतोषजनक बताया और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की ओर शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।
साइकिल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। विद्यार्थियों ने इसे पढ़ाई में नियमितता बनाए रखने और समय पर विद्यालय पहुंचने में सहायक बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सदय प्रताप जायसवाल, शिक्षक विजय कुमार सहित लाभुक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें