जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सांसद सुखदेव भगत ने अंशु उराव को किया सम्मानित
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
:ऑल इंडिया अंडर 14 गर्ल्स फुटबॉल चैंपियन का खिताबअपने कब्जे किया । झारखंड टीम का हिस्सा रही लोहरदगा जिले के यंग वॉरियर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ीअंशु उरांव ने पूरे मैच मे शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में तीन गोल किया झारखंड टीम आज वापस आ गई अंशु उराव के लोहरदगा आगमन पर माननीय सांसद सुखदेव भगत ने अपने आवास में अंशु उराव को सम्मानित किया जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सांसद सुखदेव भगत ने कहा की लोहरदगा में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है जिला फुटबाल संघ के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को हमेशा उचित प्लेटफार्म दिलाने का प्रयास किया गया है यंग वॉरियर के दो खिलाड़ियो को धनबाद भेजा था जहां दोनों खिलाड़ी चयन ट्रायल के बाद कैंप का हिस्सा बनी और कैंप में झारखंड टीम के गठन के लिए अंशु उराव का चयन हुआ और अंशु उराव नेअपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर लोहरदगा अपने गांव और झारखंड के मान सम्मान को बढ़ाया है मै उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और साथ ही साथ जिले केजो भी खिलाड़ीआगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैंउन्हें जिला फुटबाल संघ के माध्यम सेआगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा ।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ , पूर्व राष्ट्रीय रेफरी सह झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन रेफरी बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन ,ईस्ट जोन के रेफरी एसेसर साजिद अहमद संदीप उरांव उपस्थित थे ।



एक टिप्पणी भेजें