शमीम अहसन जागता झारखंड ब्यूरो गोड्डा: मंगलवार को महागामा प्रखंड अंतर्गत मिल्लत कॉलेज, परसा में स्नातक (यू.जी.) सेमेस्टर-4, सत्र 2022-26 की परीक्षा की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा में कुल 118 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। कॉलेज के प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. तुषार कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा पूर्णतः कदाचारमुक्त और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों ने नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी, जिससे एक आदर्श शैक्षणिक माहौल बना रहा। परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक विकास मुंडा, प्रोफेसर अशरफ करीम, डॉ. अभिमन्यु कुमार, रियाज मकबूल, नसीम, मोजाहिद, मोहम्मद खालिद रिज़वान, मोहम्मद अब्दुल्लाह, एवं मोहम्मद नदीम की अहम भूमिका रही। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से परीक्षा का संचालन सफलतापूर्वक किया गया।
मिल्लत कॉलेज परसा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यू.जी. सेमेस्टर-4 की परीक्षा
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें