जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला):घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में रिश्तों को कलंकित करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 37 वर्षीय पिता विजेंद्र ने अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। पत्नी पुन्नी ने साहस जुटाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शिकायतकर्ता पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीते एक वर्ष से कई बार अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब भी पत्नी इस घिनौनी हरकत पर विरोध करती, तो वह उसे डराता-धमकाता था। अंततः 24 अगस्त को विजेंद्र ने फिर से अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। तब पुन्नी ने सामाजिक बदनामी के डर को भूलाकर 26 अगस्त को घाघरा थाने पहुँची और पूरी घटना का खुलासा किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर विजेंद्र को गिरफ्तार किया और बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें