जागता झारखंड दुमका ब्यूरो: काठीकुण्ड विधायक आवास पर शुक्रवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया और गुरुजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। सांसद प्रतिनिधि जान सोरेन ने भावुक होते हुए कहा कि गुरुजी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, सचिव सीमन टुडू, जिबनेस,दुलाल बेसरा, मुखिया रोशन मुर्मू, सिद्धिक अंसारी,इन्तियाज अंसारी,मिंटू ,अजय भगत, टिंकू भगत, जियालाल भगत, मलय मोदी,सुहागिनी , विमल,संदीप सोरेन,सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिशोम गुरु को समाज और राज्य के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक टिप्पणी भेजें