काठीकुंड में दो सड़क हादसे, बड़ा हादसा टला

 


जागता झारखंड दुमका ब्यूरो दुमका- पाकुड़ मुख्य मार्ग पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा के पास शुक्रवार को कोयला लदा हाईवा और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना के कारण करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।वहीं, दूसरा हादसा काठीकुंड-शिकारीपाड़ा मुख्य मार्ग पर दुबईडीह गांव के समीप हुआ। यहां सरसडंगाल से गिट्टी लदा ट्रक (नं. जेएच12 इ -3928) बिहार के गोपालगंज की ओर जा रहा था। बड़तल्ला मोड़ के पास एक बकरी को बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच निकले। दोनों ही हादसों में कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ

Post a Comment

और नया पुराने