पिता ने कराया पुत्र की गुमशुदगी का सनहा दर्ज ।


जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद भंडरा/लोहरदगा।
थाना क्षेत्र के पलमी निवासी दिगम्बर महली, पिता स्व० मुकुद महली ने थाना में आवेदन देकर अपने 23 वर्षीय पुत्र के गुमशुदगी को लेकर सनहा दर्ज कराया है। दिगम्बर महली ने आवेदन के माध्यम से बताया कि 15 अगस्त को मेरा पुत्र पवन महली झंडा फहराने के नाम पर घर से अपना दो पहिया वाहन संख्या JH01CD-6548 लेकर निकला जो फिर घर वापस नहीं आया परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन करते हुए अपने सभी रिश्तेदारों व उनके दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कहीं उसका अता-पता नहीं चलने से हम पूरे परिवार सदमे में हैं।

मामले को लेकर परिजनों ने भंडरा थाना में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज करने एवं गुमशुदा बालक की खोज में मदद की गुहार लगाई है।

Post a Comment

और नया पुराने