जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला):-घाघरा प्रखंड के रन्हे में स्थित चिल्ड्रन अकैडमी प्लस टू स्कूल में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, और बच्चों को उनके जीवन तथा भारतीय हॉकी में उनके अहम योगदान की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बच्चों के बीच दौड़, बिस्किट रेस, बैलून रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं, शिक्षकों के लिए कुर्सी रेस का आयोजन विशेष आकर्षण रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निदेशक विजय कुमार साहू ने मेजर ध्यानचंद के संघर्षपूर्ण जीवन और साधारण शुरुआत को प्रेरक बताया तथा बच्चों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापिका मीना देवी, उपप्रधान अध्यापिका रीना मिंज, समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें