मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची: मनरखन महतो बी.एड. कॉलेज में सावन उत्सव के शुभ अवसर पर एक रंगारंग मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एम.एड., बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की आकर्षक मेहंदी रचाकर अपनी सृजनात्मकता, कलात्मकता एवं सांस्कृतिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन डिज़ाइन की सुंदरता, रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर किया गया।
पुरस्कार विजेता छात्राएं:
प्रथम पुरस्कार: शिवानी कुमारी (बी.एड. 2024–2026)
द्वितीय पुरस्कार: मधु कुमारी एवं अंशु कुमारी (बी.एड. 2024–2026)
तृतीय पुरस्कार: रीना कुमारी (डी.एल.एड. 2025–2027) एवं श्रद्धा कुमारी (बी.एड. 2024–2026)
अध्यक्ष मनरखन महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सावन महीना धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ, प्रकृति की सृजनात्मकता का भी प्रतीक भी है। इस अवसर पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता छात्राओं की प्रतिभा को उजागर करने का सुंदर माध्यम बनी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। कॉलेज निदेशक मनोज कुमार महतो ने प्रतियोगिता को सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और छात्राओं की कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी कला दिखाने और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर ट्रस्टी विरेंद्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी, कॉलेज के व्याख्याता, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें