आइसा रांची जिला इकाई सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

जागता झारखंड इम्तियाज संवाददाता राँची: आइसा रांची जिला इकाई और वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय इकाई का सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें सभी के लिए सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक शिक्षा की लड़ाई को आगे बढ़ाने तथा मोदी सरकार द्वारा लागू की जा रही नई शिक्षा नीति और चार वर्षीय पाठ्यक्रम जैसी नीतियों के माध्यम से किए जा रहे निजीकरण और भगवाकरण का विरोध शामिल है।शिक्षा और शैक्षणिक परिसरों पर हो रहे फासीवादी हमलों के विरुद्ध मज़बूत समन्वय स्थापित करने तथा रांची जिला, वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय स्तर पर संगठनात्मक कार्य को गति देने के उद्देश्य से सम्मेलन में नई समितियों का गठन किया इसमें विश्वविद्यालय सचिव के रूप में अनुराग रॉय विश्वविद्यालय अध्यक्ष के रूप में शालीन कुमार सह सचिव के रूप में शाइस्ता कलीम राहुल महतो सोनू उरांव और पीयूष कुमार चुने गए। उपाध्यक्ष के रूप में शिवानी पांडेय नीरज मुंडा सान्वी भारती और सोनू कुमार का चयन किया गया।रांची जिला इकाई में 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिला सचिव के रूप में संजना मेहता जिला अध्यक्ष के रूप में विजय कुमार को चुना गया है। उपाध्यक्ष और सह सचिव का चयन अगली समिति बैठक के बाद घोषित किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने