सीएम के ट्वीट के बाद डीसी के आदेश पर अधिकारियों ने की जांच।
जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद।भंडरा/लोहरदगा। प्रखंड अंतर्गत पलमी में संचालित संत मेरी पब्लिक स्कूल पलमी की शिक्षिका कांति किरण किंडो द्वारा विगत 20 अगस्त 2025 को छात्र प्रिंस उरांव के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र प्रिंस उरांव ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी बच्चों के परिजन उसके पिता सुकरा उरांव ने शिक्षिका के विरुद्ध भंडरा थाना को दी थी इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद अखबारों में इस घटना के बारे में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिस पर वॉइस ऑफ ट्राईबल नामक एक्स यूजर के द्वारा घटना की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट के माध्यम से दी गई। जिसमें सीएम ने संज्ञान लेते हुए लोहरदगा जिला उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद को जांच के आदेश दिए, बच्चा की ईलाज को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर ट्वीट के बाद जिला प्रशासन टीम गठित कर कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही उपायुक्त ने जांच को लेकर भंडरा अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार को भी आदेश दिए। रविवार को अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार व थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने पलमी में संचालित संत मेरी पब्लिक स्कूल का जांच करने विद्यालय पहुंची।
*अधिकारियों ने विद्यालय से संबंधित दस्तावेज की मांग।*
जांच के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय संबंधित दस्तावेज का मांग की वही विद्यालय प्रबंधन द्वारा किसी भी तरह की दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया विद्यालय संचालन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार ने विद्यालय संचालक प्रिंसिपल जय यीशु मिंज एवं शिक्षिका कांति किरण किंडो दोनो को एक दिन का मुहल्लत देते हुए सभी पेरेंट्स को बुलाकर बच्चों को अपने घर ले जाने एवं स्कूल बंद करने का निर्देश दिया मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक भी मौजूद रहे और विद्यालय को सील कर दिया गया इसके बाद मसमानो गांव निवासी सुकरा उरांव एवं उसके पुत्र प्रिंस उरांव से पूछताछ के लिए मसमानो गांव पहुंचे जहां घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली गई।


एक टिप्पणी भेजें