पानी सप्लाई लाइन लीक, बर्बाद हो रहा पीने का पानी

 


सड़क पर गड्ढ़े और फिसलन से बढ़ा खतरा  



शमीम अहसन जागता झारखंड ब्यूरो गोड्डा: महागामा प्रखंड के हनवारा में ग्रामीण क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। हनवारा चेकपोस्ट ठीक सामने मुख्य सड़क के बीचों-बीच पाइप लाइन कई जगह से लीक हो गई है। इसके कारण बहुमूल्य पानी तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही सड़क की स्थिति भी दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। लगातार पानी रिसाव से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं और कीचड़ फैल जाने से वाहनों के आवागमन में दिक्कतें बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो सड़क पूरी तरह खराब हो जाएगी और हादसों की आशंका और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने जल विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सड़क पर आवागमन सुचारू हो सके।

Post a Comment

और नया पुराने