जागता झारखंड धनबाद ब्यूरो धनबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गोल्फ ग्राउंड में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सीआरपीएफ सी आई एस एफ, आरपीएफएस, झा.स.पु.-3, डीएपी-1 (पुरुष), डीएपी-2 (महिला), गृहरक्षक, ग्रामीण पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स, भारतीय स्काउट एवं गाइड और बैंड दल ने निर्धारित क्रम में परेड में भाग लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और सटीक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के दिन सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मंच सज्जा और अतिथि स्वागत की सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस बल और यातायात कर्मियों को निर्देश दिया कि समारोह के दिन भीड़-भाड़ या अव्यवस्था न हो और सभी आगंतुकों की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद धनबाद समाहरणालय में 10:00 बजे, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 10:20 बजे, मिश्रित भवन में 10:30 बजे, गांधी सेवा सदन में 10:40 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी में 10:50 बजे और पुलिस लाइन धनबाद में 11:00 बजे झंडोत्तोलन होगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर-1 शंकर कामती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें