जागता झारखंड : जमशेदपुर, 15 अगस्त -106 वाहिनी RAF ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस को सम्मान और सेवा के संकल्प के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। 106 कमान्डेंट श्री राजीव कुमार के मार्गदर्शन में,
द्वितीय कमान अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वीरता पदक प्राप्त जवानों को नमन किया। इसके उपरांत रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ और जवानों के मेस में भव्य भोज के साथ इस ऐतिहासिक दिन को अविस्मरणीय बनाया गया।
इसी क्रम में 106 वाहिनी RAF द्वारा चेशायर होम्स, जमशेदपुर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें differently-abled बच्चों की देखभाल में समर्पित सेवाभावी जनों के साहस और धैर्य को सम्मानित किया गया, जो सच्चे साहस और प्रेरणा के प्रतीक हैं।
साथ ही, #RCWA106RAF में बल के परिवारों और बच्चों के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहाँ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को देशभक्ति के रंगों में रंग दिया।
इन सभी कार्यक्रमों में श्री शैलेन्द्र कुमार, (द्वितीय कमान अधिकारी) श्री सच्चिदानंद मिश्र (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री कौशल सदन गिरी(द्वितीय कमान अधिकारी),श्री नागेन्द्र सिंह, उप कमान्डेंट सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और सैकड़ों जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। RCWA कार्यक्रम में RCWA सदस्य, जवानों के परिवार, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे यह राष्ट्रीय पर्व और भी यादगार बन गया।




एक टिप्पणी भेजें