जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने 72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड में आयोजित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण कर SIR के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने विशेष रूप से फॉर्म 6,7,8 के डिजिटाइजेशन कार्य से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन कार्यों में आवश्यक गति बनाए रखते हुए पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने फॉर्म डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में मतदाताओं को आवश्यक सहयोग एवं जानकारी उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को निदेशित किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन करने के साथ-साथ संबंधित दस्तावेजों के उचित संधारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।उपायुक्त मीना ने कहा कि SIR के तहत संचालित सभी गतिविधियों का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं मतदाता-अनुकूल बनाना है। इस दिशा में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को नियमानुसार पूरा करना सुनिश्चित करें।उप निर्वाचन ने भी किया निरीक्षणइसी क्रम में, उपायुक्त के निर्देश पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा नगर परिषद, लोहरदगा में संचालित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कैम्प में चल रहे डिजिटाइजेशन कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों का पालन करते हुए डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित गति लाई जाए, ताकि कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कैम्प में उपस्थित कुछ मतदाताओं एवं बीएलओ से भी संवाद किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, ई आरओ सह एसडीओ अमित कुमार, अंचल अधिकारी आर एन खलखो, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें