सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रदर्शनी, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:किस्को। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) किस्को में आज पेंटिंग प्रदर्शनी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में बीआरपी-सीआरपी, अभिभावक, शिक्षक एवं छात्राओं ने भाग लिया।इस दौरान छात्राओं ने अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 9 की शिफा रानी ने प्रथम, कक्षा 8 की प्रिया एवं निक्की कुमारी ने द्वितीय तथा कक्षा 7 की नेहा कुमारी एवं सोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 10 की अनामिका कुमारी प्रथम रहीं।सेवा संकल्प ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा 11 की अंकिता कुमारी प्रथम, कक्षा 9 की अनुष्का कुमारी द्वितीय तथा कक्षा 11 की पूजा कुमारी एवं कक्षा 9 की कंचन कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं विकसित भारत विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 7 की नेहा कुमारी ने प्रथम, कक्षा 8 की सृष्टि लकड़ा ने द्वितीय तथा कक्षा 8 की फरहाना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की वार्डन संगीता कुमारी साहू ने कहा कि सेवा संकल्प कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल रहा है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और अभिभावकों की भागीदारी से उनका उत्साह भी बढ़ता है।




Post a Comment

और नया पुराने