सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, उपायुक्त के निर्देश पर जर्जर सड़क की कराई गई मरम्मती


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग, लोहरदगा द्वारा शंख मोड़ के समीप रेलवे पुल के नीचे मुख्य सड़क से जुड़ने वाले जर्जर पथ की मरम्मती कराई गई।उक्त पथ पिछले कुछ दिनों से जर्जर अवस्था में था, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में पथ निर्माण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पथ की मरम्मती कराई गई तथा सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने हेतु आवश्यक सामग्री का उपयोग किया गया।उपायुक्त मीना ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। जनहित से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा एवं आमजनों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

और नया पुराने