जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा, 7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोहरदगा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी 7 अक्टूबर को उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को लेकर सामग्री जारी की है।देवेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा, आदिवासी एवं वंचित वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने जन-धन, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और पीएम किसान जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी एवं मुद्रा योजना जैसी पहलों को बढ़ावा दिया गया है। वहीं स्टार्टअप, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया के माध्यम से युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने की बात कही।तिवारी ने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को लेकर सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

एक टिप्पणी भेजें